Wednesday , August 5 2026
Breaking News

देश में लगातार घट रही एक्टिव मामलों की संख्या, 93.94 प्रतिशत पर पहुंची रिकवरी दर

Share this

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों मे लगातार कमी देखने को मिल रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 11,349 की कमी आई है और अब देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले घटकर 4,35,603 रह गए हैं, जो कुल कोरोना मामलों का सिर्फ 4.60 प्रतिशत है.

हालांकि कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 94,62,809 तक पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 31,118 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक सामने आए कुल 94,62,809 कोरोना वायरस मामलों में 88,89,585 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 41985 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं.

देश में अब कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 93.94 प्रतिशत हो गई है, हालांकि कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों में पिछले 24 घंटों के दौरान फिर से बढ़ोतरी हो गई है, 24 घंटों के दौरान देशभर में 482 लोगों की जान गई है और अबतक कुल 1,37,139 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार सोमवार को देशभर में 9.69 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और देश में कुल टेस्टिंग का आंकड़ा 14.13 करोड़ को पार कर गया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »