Wednesday , August 5 2026
Breaking News

देश में 98 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1.42 लाख लोगों की मौत

Share this

नई दिल्ली. देश में अब कोरोना संक्रमण के मामले घटकर रोजाना औसत 30 हजार के करीब आ चुके हैं. लेकिन अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख के पार पहुंच चुकी है. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 30,006 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 442 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 33,494 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 98 लाख 26 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक 1 लाख 42 हजार 628 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 3 लाख 60 हजार हो गए. अब तक कुल 93 लाख 24 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार 11 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15 करोड़ 26 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 10.65 लाख सैंपल शुक्रवार को टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत है. 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं.

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश सहित कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है. एक्टिव केस 4 प्रतिशत से भी कम है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »