Thursday , August 6 2026
Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को किया शीर्ष सम्मान लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित

Share this

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए अमेरिका के एक शीर्ष सम्मान लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया है. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट सी. ओ. ब्रायन ने ये जानकारी दी. अमेरिका में तैनात भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सम्मान स्वीकार किया.

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एनएसए रॉबर्ट सी. ओ ब्रायन ने हवाले से ट्वीट किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी-भारत रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में नेतृत्व के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया है. राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पदक स्वीकार किया.

20 जुलाई 1942 को कांग्रेस द्वारा लीजन ऑफ मेरिट मेडल की स्थापना की गई थी. यह अमेरिकी सेना और विदेशी सैन्य सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने असाधारण प्रदशज़्न किया है. यह सवोज़्च्च सैन्य पदक में से एक है जिसे विदेशी अधिकारियों को प्रदान किया जा सकता है. लीजन ऑफ मेरिट मेडल एक पांच किरणों वाला सफेद क्रॉस है, जिसके किनारे लाल रंग के हैं. इसमें 13 सफेद सितारों वाले नीले सेंटर के साथ किनारों पर एक हरे रंग की माला जैसी आकृति बनी हुई है.

यह पुरस्कार पीएम के निरंतर नेतृत्व और वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उद्भव के लिए नेतृत्व और दृष्टि को मिल रही मान्यताओं में से है. साथ यह सम्मान इस बात की भी पुष्टि है कि पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी की प्रगति और वैश्विक शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अनुकरणीय योगदान दिया.

गौरतलब है कि ट्रंप ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के पीएम को भी लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया है. ओ ब्रायन ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ट्रम्प ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी मेरिट ऑफ लीजन से सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार वाशिंगटन डीसी में उनके राजदूतों द्वारा स्वीकार किए गए. 

ओ ब्रायन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक और उनके नेतृत्व के लिए लीज ऑफ मेरिट से सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों को संबोधित करने और सामूहिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »