Monday , August 3 2026
Breaking News

जल्द मिलेगी यूपी के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी, फ्रीज डीए पर सोमवार को निर्णय लेगी सरकार

Share this

लखनऊ. कोरोना काल में फ्रीज हुए उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को योगी सरकार जुलाई 2021 से बहाल कर सकती है. 22 फरवरी को पेश होने बजट में सरकार मूल वेतन में 30 प्रतिशत महंगाई भत्ते व महंगाई राहत का अनुमान लगाते हुए प्रावधान कर सकती है.

हालांकि इस पर अंतिम फैसला सोमवार को बजट पेश होने से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा. इसके अलावा करोनकाल में स्थगित महंगाई भत्ते का एक जनवरी 2020 से जून 2021 तक की अवधी का भुगतान नहीं होगा.

सूत्रों के अनुसार योगी सरकार के आखिरी बजट में ही जुलाई तक महंगाई की दरों का आकलन कर बजट में इसके लिए प्रावधान करने पर सहमति बन गई है. बता दें कोरोना महामारी की वजह से 24 अप्रैल 2020 को सरकार ने जनवरी 2020 से जनवरी 2021 तक डीए में वृद्धि न करने का फैसला किया था. साथ ही कहा गया था जब जुलाई 2021 में भुगतान पर फैसला होगा तो मौजूदा महंगाई को आकलित कर उसे शामिल किया जाएगा. जानकार बताते हैं कि बजट में 30 फीसदी की वृद्धि से प्रस्ताव की तैयारी है.

जिस वक्त सरकार ने डीए पर रोक लगाई थी उस वक्त 17 फीसदी के साथ भुगतान हो रहा था. अगर सरकार जुलाई 2021 में संचयी वृद्धि को शामिल करते हुए 30-32 प्रतिशत डीए भुगतान करती है तो कर्मचारियों के वेतन में 13 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. बता दें जिस वक्त डीए को फ्रीज किया गया था, उस वक्त सरकार ने बताया था कि इससे आठ हजार करोड़ की बचत होगी. अगर अब वृद्धि के साथ भुगतान होता है तो 10 से 12 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »