Tuesday , August 4 2026
Breaking News

भाजपा ज्वाइन करने के चंद घंटे बाद ही RLD में लौटीं ममता किशोर

Share this
बागपत, जून 26: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज यानी शनिवार 26 जून से शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा सियासी उलट फेर देखने को मिला। दरअसल, यहां नामांकन से चंद घंटे पूर्व रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर भाजपा में शामिल हो गईं, लेकिन हैरानी तब हुई जब वो बीजेपी ज्वाइन करने के चंद घंटे बाद ही वह फिर से रालोद में शामिल हो गईं। इतना ही नहीं, ममता जयकिशोर ने आरएलडी के सिंबल पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दें कि बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष की यह सीट अनुसूचित जाति और महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत दल के रुप में उभरा था। लेकिन बागपत सीट पर पार्टी को चुनाव से ठीक पहले तगड़ा झटका लगा। दरअसल, पार्टी ने बागपत से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ममता किशोर को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वो अपने पति जय किशोर के साथ आरएलडी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई थी। ममता किशोर के आरएलडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद बागपत में आरएलडी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं बचा। हालांकि, ममता जयकिशोर ने अपना फैसला बदला और चंद घंटे बाद ही भाजपा को छोड़कर फिर से रालोद का दामन थाम लिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »