Wednesday , August 5 2026
Breaking News

टीवी शो के शूट के दौरान सेट पर लग गई थी आग, बाल-बाल बचा एकता कपूर का स्टूडियो

Share this

मुंबई. फिल्म या सीरियल के शूट के दौरान आग लगने की खबरें सामने आती रही हैं. बीते कुछ समय में, कई टीवी शो के सेट पर आग लगने की घटनाओं के बारे में सुनने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल में एकता कपूर का क्लिक निक्सन स्टूडियो एक मामूली से धमाके में आग की चपेट में आ गया था. जब यह आग लगी, तब टीवी शो मोल्लकी की शूटिंग चल रही थी.

एकता का यह स्टूडियो मुंबई के चांदीवली में स्थित है. यहां कुछ दिनों पहले मोल्लकी की शूटिंग चल रही थी. घटना के समय, विपुल और पूर्वी के बीच शादी का सीन शूट हो रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां मौजूद एक शख्स ने बताया, शादी के शूट के लिए, मंडप तैयार किया जा रहा था. मंडप में आग जलाने के लिए, उसे एक गैस पाइप से जोड़ा गया था. गैस लीक होने की वजह से सेट पर यह धमाका हुआ था. शूटिंग दो घंटों के लिए रुक गई थी. बता दें कि सेट पर मौजूद सभी लोग इस घटना से स्तब्ध थे.

मीडिया से बातचीत के दौरान शो में विपुल का रोल निभा रहे एक्टर नवीन शर्मा ने बताया, बात ज्यादा बड़ी नहीं थी. यह एक छोटी सी दुर्घटना थी. हालांकि, मैं इससे स्तब्ध जरूर हुआ था. जल्द ही प्रोडक्शन टीम ने हालात को अपने नियंत्रण में ले लिया था. स्टूडियो में ऐसी छोटी-मोटी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पूरे इंतजाम होते हैं. बता दें कि दर्शकों को जल्द ही टीवी शो मोल्लकी में जबरदस्ट ट्विस्ट देखने को मिलेगा. खबरों की मानें, तो एक्ट्रेस तोरल रासपुत्रा शो से अलग होने वाली हैं. एक्ट्रेस के आखिरी सीन को इस तरह शूट किया जाएगा, जिससे शो में उनकी वापसी की संभावनाएं बनी रहें. उन्होंने शो में वीरेन्द्र की पत्नी का रोल निभाया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »