लखनऊ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बिहार के राज्यपाल और यूपी के नगर विकास मंत्री रहे स्व. लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण किया। 12.5 फीट की कास्य की प्रतिमा करीब 28 दिनों में बनकर तैयार हुई है। लखनऊ के हजरतगंज स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के निकट प्रतिमा स्थापित की गई है।
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महापौर संयुक्ता भाटिया, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टण्डन ने नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की। बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। समाज के हर तबके में उनके प्रशंसक थे। पटना राजभवन में उनके साथ बात हुई, उनके पास कई स्मृतियां थीं। लखनऊ की जनता ने भी उन्हें पूरा स्नेह दिया। अब उनके प़त्र आशुतोष टंडन उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
Disha News India Hindi News Portal