Thursday , August 6 2026
Breaking News

यूपी: चैनल के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी की छापेमारी

Share this

लखनऊ। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भारत समाचार चैनल के कार्यालय व एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा के गोमतीनगर आवास पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई जारी रखी। वहीं जानकीपुरम के सहारा स्टेट में भाजपा विधायक अजय सिंह के यहां भी छापेमारी जारी रही। इस दौरान भारी तादात में पुलिस फोर्स तैनात रही, लेकिन छापे के 40 घंटे के बाद भी आयकर अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी शनिवार तक चल सकती है।

आयकर विभाग ने भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्र के दो अन्य करीबियों पर शुक्रवार सर्वे की कार्रवाई किए जाने की चर्चा रही है। यह दोनों करीबी महानगर और कल्याणपुर क्षेत्र में रहते हैं जिनमें एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर शामिल है, जिनके परिसरों पर शुक्रवार सर्वे की कार्रवाई शुरू कराई गई है। सर्वे में गड़बड़ी मिलने पर उसे छापे में तब्दील कर सकते हैं। 

इस आर्टिकल को शेयर करें
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »