Wednesday , August 5 2026
Breaking News

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को दी 3-2 से मात

Share this

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम ने अपने अभियान का विजयी आगाज किया. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी. रूपिंदर पाल सिंह ने एक और हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे.

पुरुष हॉकी में पुरुष वर्ग के पूल ए में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया है. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें और 33वें मिनट) ने दो और रुपिंदर पाल सिंह (10वें मिनट) ने एक गोल किया.

न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने छठे मिनट में पहला और स्टीफन जेनेस (43वें मिनट) में दूसरा गोल किया. ओलिंपिक गेम्स में यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8वीं भिड़ंत थी. इसमें भारतीय टीम ने 5वीं बार जीत हासिल की है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »