Thursday , August 6 2026
Breaking News

रिपोर्ट में दावा: Wuhan Lab से ही फैला कोरोना, लोगों को संक्रमित करने के लिए चीन वायरस में कर रहा था बदलाव

Share this

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर आए दिन चीन पर निशाना साधा जाता रहा है. इस बार फिर चाइना निशाने पर है. दरअसल, अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने सोमवार को एक रिपोर्ट पेश करते हुए दावा किया है कि वुहान के लैब से कोरोना फैला है. एक बार फिर अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी चीन पर आरोप लगाते नजर आ रही है.

उन्होंने इसे लेकर एक रिपोर्ट भी पेश किया है. उनका कहना है कि इससे संबंधित उनके पास पर्याप्त सबूत है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिक ने जानबूझ कर इंसानों को संक्रमित करने के लिए कोरोना वायरस का निर्माण किया. साथ ही साथ इस वायरस में बदलाव भी किया. जिसके नतीजा यह हुआ कि दुनियाभर में 44 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस रिपोर्ट को अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के सांसद और सदन की विदेश मामलों की कमेटी के हेड माइक मैकॉल ने पेश किया और अपील भी की कि कोरोना की उत्पत्ति का पता जरूर लगाना चाहिए. इसके लिए बहुदलीय जांच भी करवानी चाहिए.

आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी को 90 दिन में कोरोना वायरस के उत्पत्ति संबंधी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था. हालांकि, अमेरिका की खुफिया एजेंसियां किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पायी. उन्हें वायरस मानव निर्मित है और इसे आनुवंशिक रूप से परिवर्तित के कोई सबूत नहीं मिल पाए.

गौरतलब है कि चीन कोरोना फैलाने का आरोप से लगातार इंकार करता रहा है. वहीं, कुछ विशेषज्ञ मानते है कि वुहान के सी फूड मार्केट के कारण जानवरों से इंसानों में यह वायरस फैला तो वुहान के लैब से इस वायरस के निर्माण की बात करते हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »