Monday , August 3 2026
Breaking News

मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्किनेनी को मिला बेस्ट एक्टर्स का अवार्ड

Share this

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवार्ड्स के लेटेस्ट एडिशन में वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के एक्टर मनोज बाजपेयी और एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी विनर बने हैं. ये अवार्ड सेरेमनी शुक्रवार को वर्चुअल तौर पर हुई. इसमें अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स मौजूद रहे.

तमिल अभिनेता सूर्या ने ‘सोरारई पोटरु’ के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) का अवार्ड जीता, और विद्या बालन ने ‘शेरनी’ के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस(फीमेल) का पुरस्कार जीता. सामंथा ने अपना डिजिटल डेब्यू राज और डीके के ‘द फैमिली मैन 2’ से किया. बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिलने पर सामंथा ने खुशी जताई है.

सामंथा अक्किनेनी ने कहा कि आईएफएफएम में उनका पहला मौका था और वह बेस्ट एक्ट्रेस के लिए सम्मानित होने के लिए एक्साइटेड थीं . उन्होंने कहा,”इतनी बड़ी प्रतिभाओं के बीच यहां होना… मैं आभारी हूं और यह बहुत बड़ा सम्मान है. मेरी प्यारी लड़की की छवि को देखने और मुझे यह भूमिका देने के लिए राज और डीके का धन्यवाद, जो अब तक मैंने जो किया है उससे बहुत अलग है.”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »