Thursday , August 6 2026
Breaking News

राहुल का नानी के पास जाना, मीनाक्षी ने साधा गजब निशाना

Share this
  • राहुल का अपनी नानी के पास जाना 
  • भाजपा को मिला एक अच्छा बहाना

डेस्क। बेहद ही दिलचस्प और अजब इत्तेफाक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इस बार होली मनाने अपनी नानी के पास इटली जाना और भाजपा को मिला एक अच्छा बहाना जिसके तहत मीनाक्षी लेखी ने साधा गजब निशाना।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह होली पर अपनी नानी से मिलने इटली जाएंगे उनके इसी ट्वीट को भाजपा नेता ने रिट्वीट कर दिया। भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने तंज कसते हुए कहा कि कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी ने राहुल को नानी याद दिला दी है।

राहुल पर निशाना साधते हुए मीनाक्षी ने लिखा कि बहुत बढ़िया इशारा है, कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी! दरअसल मीडिया ग्रुप में विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने के आरोप में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। हाल ही में उन्हें दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से कार्ति को 5 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया। जिसके बाद राहुल ने इटली जाने की जानकारी दी जिसे भाजपा नेता ने कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी से जोड़ दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था कि मेरी नानी 93 साल की है। वह बहुत दयालू हैं। इस बार होली के मौके पर मैं उन्हें सरप्राइज़ करने जा रहा हूं। मैं जल्दी से उन्हें गले लगाना चाहता हूं। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। आपके लिए यह त्योहार आनंददायी हो।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »