Thursday , August 6 2026
Breaking News

सीएम नवीन पटनायक ने किसानों को दिए 743 करोड़, हर खाते में जमा हुई 2,000 रुपये की राशि

Share this

भुवनेश्वर. नुआखाई उत्सव के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रबी फसल के लिए कालिया योजना के तहत 37,12,914 छोटे और सीमांत किसान परिवारों को 742.58 करोड़ रुपये वितरित किए गए. प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 2,000 रुपये की राशि जमा की गई है. पटनायक ने कहा, “किसानों की समस्याएं केवल उनकी नहीं, यह पूरे राज्य की समस्याएं हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि किसानों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और उनकी सरकार उर्वरक की कमी को हल करने के लिए केंद्र के संपर्क में है.

न्होंने कहा कि MSP और फसल बीमा के मुद्दों को भी केंद्र सरकार के ध्यान में लाया जा रहा है. वहीं इस साल राज्य में हुए कम बारिश पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त में कम बारिश हुई थी. उन्होंने उम्मीद जताई कि बारिश जारी रहने से स्थिति में सुधार होगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बारिश की स्थिति पर भी नजर रखे हुए है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालिया योजना किसानों के कल्याण के लिए देश में सबसे अच्छी योजना है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ओडिशा भूमिहीन किसानों को सहायता प्रदान करने वाला देश का एकमात्र राज्य है. उन्होंने कहा कि इस योजना से लाखों छोटे किसान लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि COVID महामारी की शुरुआत के बाद से, राज्य सरकार ने योजना के तहत किसानों को 3,200 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रदान किए हैं.

साल 2020-2021 में लाया गया था कालिया योजना

दरअसल कालिया योजना को साल 2020-2021 में लाया गया था. इस योजना के तहत कमजोर खेती करने वाले भूमिहीन किसान मजदूर जो वृद्धावस्था के कारण खेती नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें विकलांगता / बीमारी या अन्य कारण होने पर भी आर्थिक मदद दी जाती है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »