Friday , March 29 2024
Breaking News

‘जनता ने मौत का जवाब वोट से दिया’: मोदी

Share this
  • मोदी ने कहा कि ‘जनता ने मौत का जवाब वोट से दिया
  • राजनीतिक विरोध के चलते हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या हुई
  • ‘यह क्रूर ताकतों और डर की राजनीति पर लोकतंत्र की जीत
  • हम जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने को प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत और नॉर्थ-ईस्ट में भारतीय जनता पार्टी को मिले जबरदस्त जन समर्थन के लिए अमित शाह को इस जीत का शिल्पी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जनता ने मौत का जवाब वोट से दिया हैं। क्योंकि राजनीतिक विरोध के चलते हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या हुई।

पीएम ने त्रिपुरा के नतीजे को ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि ‘यह क्रूर ताकतों और डर की राजनीति पर लोकतंत्र की जीत है। आज डर पर शांति और अहिंसा हावी हुई है। हम त्रिपुरा को गुड गवर्नेंस देंगे।’ उन्होंने कहा कि हम जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वहीं उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईशारों में चुटकी लेते हुए कहा कि ‘कुछ लोगों का पद बढ़ता है लेकिन वह अपना कद बढ़ा नहीं कर पाते।  इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि सूरज जब उदय होता है तो उसका रंग केसरिया होता है। आज सारे रंग केसरिया रंग में रंग गए हैं। पूर्वोत्तर में लोगों ने काफी पीड़ा झेली है, उनका सारा गुस्सा मतपेटी में निकला है। वास्तु के मुताबिक नॉर्थ-ईस्ट का कोना काफी महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा अमित शाह ने पीएम के भाषण से पहले कहा कि हमारा विजयरथ अब कर्नाटक की ओर बढ़ रहा है। नए कार्यलय में भाजपा की जीत का यह पहला जश्न है। ‘हमारे विरोधियों के पास अब कोई बहाना नहीं बचा है। हमने नॉर्थ ईस्ट में विकास किया है। हम पीएम के नेतृत्व में 2019 का चुनाव भी जीतेंगे।’
जबकि वहीं पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैण्ड और मिजोरम में बेहतरीन प्रदर्शन से खुश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) कार्यकर्ताओं ने आज यहां प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी कर खुशियां मनायीं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र पाण्डेय, योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक और स्वाति सिंह की मौजूदगी में ढोल की थाप पर भांगड़ा नृत्य किया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा के आम चुनाव का यह आगाज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को जीत का श्रेय दिया।

 

Share this
Translate »