Wednesday , August 5 2026
Breaking News

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

Share this

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चलती ट्रेन में महिला के साथ कथित गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीडि़त महिला लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थी. इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बाक़ी की तलाश जारी है. कहा जा रहा है कि ट्रेन में पहले महिला का सामान लूटने की कोशिश की गई. इसके बाद महिला के साथ सामुहिक बलात्कार किया.

मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि कथित अपराध तब किया गया जब एक्सप्रेस ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी. खालिद ने एक ट्वीट करके घटना और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने कहा, आरोपी इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिले) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी डी -2 में सवार हुए और रात के दौरान ट्रेन के घाट क्षेत्र से गुजरने के दौरान अपराध को अंजाम किया.

उन्होंने कहा कि ट्रेन के कसारा पहुंचने पर यात्रियों ने मदद मांगी. उन्होंने कहा कि जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारियों ने तत्काल कदम उठाया. उन्होंने कहा कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, पीडि़ता बीस साल की है और उसे हमारी महिला अधिकारी द्वारा मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है. वह ठीक है. हम सभी सबूत एकत्र कर रहे हैं. हमारी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है. हम उनके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त और अपराध शाखा की एक टीम अपराध की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ट्रेन यात्रियों से 96,390 रुपये की संपत्ति की लूट की, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे. पुलिस ने उनके पास से अब तक 34,200 रुपये की संपत्ति बरामद की है. खालिद ने कहा कि मुंबई जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 395, 397, 376 (डी), 354, 354 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है. खालिद ने कहा कि साथ ही कल्याण रेलवे पुलिस थाने में भी रेलवे अधिनियम के तहत भी शनिवार को मामला दर्ज किया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »