Friday , May 17 2024
Breaking News

शिंजो आबे और बालासुब्रमण्यम समेत 7 लोग पद्म विभूषण से सम्मानित

Share this

नई दिल्ली. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2021 के लिए 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किए. इसके अलावा राष्ट्रपति ने 102 लोगों को पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया. वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की सूची में 119 लोगों के नाम शामिल हैं जिन्हें ये सम्मान दिए गए.

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 2020 के लिए 73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए जिनमें से कुछ मरणोपरांत भी दिए गए. राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है. इन पुरस्कारों में चार पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 61 पद्मश्री शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.

साल 2021 के लिए इन्‍हें मिला पद्म विभूषण

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे

तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला)

मौलाना वहीदुद्दीन खान

डॉ. बेला मोन्नपा हेगड़े

बीबी लाल

अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी

कला के लिए सुदर्शन साहो

इन 10 लोगों को मिला पद्म भूषण पुरस्कार

कृष्णन नायर शांताकुमारी- कला, केरल

तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम

चंद्रशेखर कंबार- साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक

सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश

नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश

राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार

केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात

कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश

रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र

तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा

इनके अलावा 102 लोगों को पद्मश्री सम्मान से पुरस्कृत किया जा रहा है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

Share this
Translate »