Sunday , April 28 2024
Breaking News

चुनाव प्रसारण के लिए टेलीकास्टिंग हेतु 10 मिनट का स्लॉट आवंटित किया गया है

Share this

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ (डीडी यूपी) पर 08 फरवरी, 2022 को प्रसारण अपराह्न 13ः00 बजे से 15ः00 बजे तक किया जायेगा, इसके लिए 10 मिनट का स्लॉट आवंटित किया गया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ द्वारा 08 फरवरी, 2022 को चुनाव प्रसारण के लिए जिन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार के लिए समय निर्धारित किया गया है, उसमें 13ः00-13ः10 बजे तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के श्री अरविन्द राज स्वरूप को, 13ः10-13ः20 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के श्री प्रताप सिंह बघेल को, 13ः20-13ः30 बजे तक समाजवादी पार्टी के श्री राजेन्द्र चौधरी को, 13ः30-13ः40 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के श्री राकेश त्रिपाठी को, 13ः40-13ः50 बजे तक बहुजन समाज पार्टी को, 13ः50-14ः00 बजे तक राष्ट्रीय लोक दल के श्री संतोष यादव को, 14ः00-14ः10 बजे तक समाजवादी पार्टी की सुश्री जूही सिंह को, 14ः10-14ः20 बजे तक बहुजन समाज पार्टी को, 14ः20-14ः30 बजे तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को, 14ः30-14ः40 बजे तक भारतीय जनता पार्टी को, 14ः40-14ः50 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को तथा 14ः50-15ः00 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (एम) को प्रचार-प्रसार के लिए समय आवंटित किया गया है।

Share this
Translate »