Monday , May 6 2024
Breaking News

IPL 2022 Auction: पहले दिन की नीलामी के बाद क्या है टीमों का हाल

Share this

नई दिल्ली. आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी का पहला दिन खत्म हो गया है. पहले दिन शनिवार को कुल 97 खिलाड़ियों पर बोलियां लगीं जिसमें 23 खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिला जबकि 74 खिलाड़ी खरीदे गए. हमेशा की तरह इस बार भी नीलामी में कुछ हैरान करने वाली चीजें रहीं. सभी टीमों ने अपनी रणनीति के हिसाब से खिलाड़ी खरीदे. सबसे ज्यादा खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदे वहीं मुंबई इंडियंस ने सबसे कम खिलाड़ी खरीदे बाकी टीमों ने भी अपनी प्लानिंग के हिसाब से बोली लगाईं जिसमें कई बार टीमों को सफलता मिली तो कई बार मायूसी. पहले दिन के बाद क्या है टीमों की स्थिति बतातें हैं आपको.

चेन्नई सुपरकिंग्स- खिलाड़ी खरीदे: 10, बजट शेष: 20.45 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 2 ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, मोइन अली, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे.

दिल्ली कैपिटल्स- खरीदे: 13, बजट शेष: 16.50 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 4 डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, केएस भरत, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, अश्विन हेब्बार

गुजरात टाइटंस- खिलाड़ी खरीदे: 10, बजट शेष: 18.85 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 4 शुभमन गिल, जेसन रॉय, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, आर साई किशोर, नूर अहमद

कोलकाता नाइट राइडर्स- खिलाड़ी खरीदे: 9, बजट शेष: 12.65 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 3 वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

लखनऊ सुपर जाएंट्स- खिलाड़ी खरीदे: 11, बजट शेष: 6.90 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 4 केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मार्क वुड, अंकित राजपूत

मुंबई इंडियंस- खिलाड़ी खरीदे- 8, बजट शेष: 27.85 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 2 रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन, बासिल थंपी

पंजाब किंग्स- खिलाड़ी खरीदे- 11, बजट शेष: 28.65 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 2 शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल

राजस्थान रॉयल्स- खिलाड़ी खरीदे: 11, बजट शेष: 12.15 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 3 देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- खिलाड़ी खरीदे: 11, बजट शेष: 9.25 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 4 फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

सनराइजर्स हैदराबाद- खरीदे गए खिलाड़ी: 13, बजट शेष: 20.15 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 2 अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक.

Share this
Translate »