लखनऊ : अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में सरयू तट रोशनी से जगमग हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने लोगों को संबोधित किया। योगी ने कहा, थाईलैंड और इंडोनेशिया में श्रीराम राम का बहुत महत्व है। वहां की हर सड़क का नाम भगवान राम के नाम पर है।
सीएम योगी ने कहा कि सबसे बड़े मुश्लिम देश इंडोनेशिया के लोग मानते हैं कि उनका धर्म इस्लाम जरूर है लेकिन उनके पूर्वज भगवान राम हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला करने आए हैं।
दीप महोत्वस से पूर्व बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज राज्य सरकार में किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। रामराज्य की यही खासियत है, रामराज्य में सभी को समान अवसर थे। किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं था।
सीएम योगी ने कहा कि अगर वह अयोध्या आते हैं तो लोग कहते हैं अयोध्या क्यों आते हैं। और यदि अयोध्या नहीं आएंगे तो कहेंगे कि डर के मारे अयोध्या नहीं जा रहे।
Disha News India Hindi News Portal