Friday , April 19 2024
Breaking News

कैरोलिन बेरटोजी, मॉर्टेन मिएलडॉल और के. बैरी शार्पलेस को मिला रसायन का नोबेल सम्मान

Share this

वाशिंगटन. रसायन के नोबेल का एह्यलान कर दिया गया है. इस वर्ष यह सम्मान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया है. रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया.

इससे पहले बीते दिन 2022 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया था. इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में उनके काम के लिए दिया गया. फ्रांस के वैज्ञानिक एलेन आस्पेक्ट, अमेरिका के जॉन एफ क्लॉसर और ऑस्ट्रिया के एंटन जेलिंगर को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने मंगलवार को स्कॉटहोम में इस पुरस्कार की घोषणा की थी.

स्वीडन के पाबो को चिकित्सा का नोबेल

चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वैंते पाबो को देने की घोषणा की गई. उन्हें यह पुरस्कार मानव के क्रमिक विकास पर खोज के लिए दिया गया है. पाबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर बताया कि इनमें आपसी मिश्रण है.

साहित्य के नोबेल के प्रबल दावेदारों में सलमान रुश्दी भी

मुंबई में जन्मे लेखक सलमान रुश्दी को साहित्य के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार मिल कता है. उन्हें इस पुरस्कार के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है. विवादास्पद सैटेनिक वर्सेज के लेखक पर इस साल अगस्त में पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में चाकू से हमला किया गया था. साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान कल यानी गुरुवार को किया जाएगा.

Share this
Translate »