Friday , April 19 2024
Breaking News

लोगो के दिलो में आज भी जिंदा है अदम…..

Share this

गोंडा : देश मे अपने कविताओं से जाने जाने वाले जनकवि स्वर्गीय रामनाथ सिंह उर्फ अदम गोंडवी की जयंती पर ‘साहित्यिक संतों की स्मृति को नमन’ समारोह रविवार को आयोजित हुआ। सेवानिवृत्त आईएएस राम बहादुर ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर साहित्यकारों के सम्मान के साथ ही ‘सहज अनुभूति’ पत्रिका का विमोचन किया गया। कवि सम्मेलन भी हुआ। पूरे कार्यक्रम में स्वर्गीय अदम की यादों को ताजा करने के साथ जिले के महापुरुषों पर परिचर्चा हुई।

आयोजक अनुभूति ट्रस्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष अवधेश सिंह व प्रमोद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन साहित्यकार सुरेश मोकलपुरी, याकूब सिद्दीकी अज्म व डा. उमा सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व डीएम राम बहादुर ने अदम गोंडवी की यादों को साझा किया। वर्ष 2011 से कार्यकाल के उनके लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अदम जी के बिना जनवाद की चर्चा ही अधूरी है। उन्होंने न सिर्फ अदम जी के साहस को सलाम किया, बल्कि उनकी कविताओं से मिले संदेशों को ऐतिहासिक बताया।

अकील फाउंडेशन बनवाएगा अदम गोंडवी द्वार…

वही अदम के गांव में अब अदम गोंडवी द्वार अकील फाउंडेशन बनवायेगा ,पूर्व डीएम रामबहादुर ने मंच से एलन करते हुवे कहा कि मेरा अरमान है कि द्वार बनने का काम अधूरा रह गया था वो अब अकील फाउंडेशन करेगा ,फाउंडेशन के अध्यक्ष अकील सिद्दीकी ने मिली जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का भरोसा दिलाया

समारोह में परिचर्चा भी हुई
परिचर्चा की अध्यक्षता सूर्यपाल सिंह ने की। सुरेश मोकलपुरी, एसपी मिश्र, सुरेन्द्र बहादुर सिंह झंझट, एसबी सिंह बघेल, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, स्वामी भगवदाचार्य, कुवंर अतुल सिंह अतुल, डा. मंजुल हसन, नजमी कमाल और डा. बद्दरुद्दीन ने विचार रखे। इस मौके पर शेर बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, करनैलगंज चेयरमैन शमीम अच्छन, गोंडा विकास मंच के डा. एके सिंह, कांग्रेस नेता तरुण पटेल, दीनानाथ त्रिपाठी, सत्यनारायण त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, केके श्रीवास्तव, रुचि मोदी और सोनी सिंह आदि भी मौजूद रहीं।

दिशा न्यूज़ इंडिया के लिए गोंडा से अरशद फारूक

Share this
Translate »