Tuesday , April 23 2024
Breaking News

लिट्टे के बुलेटप्रूफ वाहनों और जहाज को समुद्र में डुबोया गया

Share this

कोलंबो। तीन दशकों तक चले गृह युद्ध के दौरान जिन बुलेटप्रूफ वाहनों का इस्तेमाल श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपतियों ने किया था। आज श्रीलंका की नौसेना ने उन बुलेटप्रूफ कई वाहनों समेत लिट्टे के जहाज को समुद्र में डुबो दिया। बताया जाता है कि इन्हें गलत हाथों में जाने से रोकने के लिए ऐसा किया गया।

इस सिलसिले में श्रीलंकाई नौसेना के मुताबिक, वाहनों को नष्ट कर पश्चिमी तट के नजदीक समुद्र की गहराई में डाल दिया गया। इनमें पूर्व लिट्टे उपनेता वी. मुरलीधरन द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन भी थे। मुरलीधरन बाद में राजनेता बन गए।

साथ ही नौसेना ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपतियों जेआर जयवर्धने, आर. प्रेमदासा, चंद्रिका कुमारतुंगा और महिंदा राजपक्षे के वाहनों के संचार उपकरण नष्ट कर डुबो दिए गए। इसके अलावा इंडोनेशिया से हथियारों की आपूर्ति के लिए लिट्टे द्वारा इस्तेमाल किए गए जहाज को भी डुबो दिया गया।

ज्ञात हो कि श्रीलंकाई नौसेना मलेशिया में इस जहाज को कब्जे में लेने के बाद कोलंबो ले आई थी। गौरतलब है कि लिट्टे के आत्मघाती हमले के चलते बुलेटप्रूफ वाहन का इस्तेमाल होता था। पूर्व राष्ट्रपति प्रेमदासा समेत कई शीर्ष नेता आत्मघाती हमले में मारे गए।

 

 

Share this
Translate »