Tuesday , August 4 2026
Breaking News

महिला ने BJP MLA पर गंभीर आरोप लगाए, आत्मदाह की कोशिश से सभी सकते में आए

Share this

लखनऊ। प्रदेश में भाजपा और उसकी सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं एक तरफ प्रदेश में भाजपा के दलित सांसद मोर्चा खोले हैं वहीं अब एक महिला द्वारा भाजपा विधायक पर बलात्कार और उत्पीडत्रन जैसे गंभीर आरोप लगाकर माहौल को खासा गर्मा दिया है।

बेहद गंभीर और गौरतलब बात है कि उन्नाव सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि विधायक के गुर्गे लगातार उसको परेशान कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की जा रही है। उन्नाव में कहीं पर भी न्याय न मिलने पर रविवार को इंसाफ के लिए परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पर आई थी।

उन्नाव के माखी क्षेत्र निवासी एक महिला ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया। उन्नाव पुलिस की सूचना पर उसे यहां पकड़ा गया। महिला ने उन्नाव सदर के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्नाव पुलिस राजधानी आ रही है। महिला को उनके हवाले किया जाएगा।

पीडि़त महिला ने उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला ने कहा विधायक और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला को आत्महत्या की कोशिश करने पर किसी तरह पकड़ लिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर महिला परिवार संग पहुंची। गेट के पास मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते कि इतने में सभी आत्मदाह का प्रयास करने लगे। पुलिस ने किसी तरह सभी को काबू में किया और उन्हें गौतमपल्ली थाने लेकर पहुंची।

पीडि़त महिला ने आरोप लगाया कि उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथियों उसके साथ दुष्कर्म किया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से आहत होकर वह परिवार संग आत्मदाह के लिए मजबूर हुई।

पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिवार शांत नहीं हुआ और गौतमपल्ली थाने में ही धरने पर बैठ गया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला सामने आने के बाद लखनऊ में बैठे अधिकारियों ने उन्नाव के एसपी से जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिए है।

महिला और उसके परिवार से मुलाकात के बाद लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाया है कि कुलदीप सिंह सेंगर ने महिला से बलात्कार किया। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई और दूसरे पक्ष ने उनके साथ मारपीट की। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के परिवार और दूसरे पक्ष का पिछले करीब 10-12 साल से विवाद चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि केस लखनऊ ट्रांसफर करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करेगी उसके बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »