नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के समापन समारोह में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा सरकार ने ऐसे-ऐसे कार्य किए है की हमारा कार्यकर्ता सीना तान कर जनता के बीच में जाता है।
गौरतलब है कि अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के आरकेजीआईटी में चल रहे महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के समापन समारोह में पहुंचे। जहां समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश में शौचालय बनाने का संकल्प लिया तो कांग्रेस पार्टी ने उनका मजाक बनाया। लेकिन आज मोदी सरकार ने देश में 7.5 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि हम सबसे शांति चाहते हैं लेकिन हमारी सीमाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से आज विश्व का भारत को देखने का नजरिया बदला है।
साथ ही जोर देते हुए शाह ने कहा कि पिछले 4 साल में मोदी सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जो हमारे किसी भी कार्यकर्ता का सर झुक जाये। इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि सरकार ने ऐसे-ऐसे कार्य किए है की हमारा कार्यकर्ता सीना तान कर जनता के बीच में जाता है।
वहीं उन्होंने कहा कि केवल चुनावी सफलता हमारा लक्ष्य नहीं है, विकास की पंक्ति में अंतिम खड़े व्यक्ति को सबसे आगे लाने के लिए काम करना ही हमारा लक्ष्य है। अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत को विश्व के सर्वोच्च देशों की सूची में लाने के लिए कार्य कर रही है।
Disha News India Hindi News Portal