Thursday , August 6 2026
Breaking News

गुजरात-त्रिपुरा में नैया लगा कर पार, अब योगी करेंगे कर्नाटक में चुनाव-प्रचार

Share this

लखनऊ। हाल के त्रिपुरा, गुजरात आदि राज्यों के चुनावों में भाजपा की जोरदार सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा के चुनावों के लिए गुरुवार से प्रचार शुरू करेंगे। सीएम योगी सिरसी में सुबह 10:20 बजे और शिवमोगा में दोपहर 12:25 बजे रैली करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गोरक्षनाथ पंथ के मुखिया योगी का चुनाव प्रचार में उत्तर भारतीय वोटरों को भाजपा की ओर आकर्षित करने का मुख्य लक्ष्य रहने के साथ ही हिंदुओं के पार्टी के लिए वोट कराने पर बल रहेगा। गौरतलब है कि गुजरात, त्रिपुरा एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री योगी ने चुनाव प्रचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ओर तीनों स्थानों पर भाजपा को विजय प्राप्त हुई थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »