Saturday , April 27 2024
Breaking News

अब कर्नाटक से भी हो जाएगी कांग्रेस की छुट्टी: PM मोदी

Share this

बेंगलुरु। अपने कांग्रेस मुक्त भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने अब कर्नाटक से भी जल्द ही कांग्रेस की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। मोदी ने कहा कि देश में बदलाव हो रहा है। चार सालों से कांग्रेस चारों कोणे चित हुई है। देश को भाजपा के रूप में नया विकल्प मिला है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में आज अपने तीसरे चरण का चुनाव प्रचार अभियान के दौरान गुलबर्ग में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में बदलाव हो रहा है। जिसके तहत बीते चार सालों से कांग्रेस चारों कोणे चित हुई है। देश को भाजपा के रूप में नया विकल्प मिला है। अब बारी कर्नाटक में बदलाव की है। युवा बढ़चढ़ कर चुनाव में हिस्सा ले और राज्य का भविष्य तय करें।

इतना ही नही उन्होंने ये भी कहा कि यह चुनाव पार्टी की हार-जीत का नहीं बल्कि विकास और प्रगति का है। पीएम मोदी ने अपना भाषण कन्नड़ भाषा में शुरू किया। बता दें कि पीएम मोदी का अगला चुनाव प्रचार अभियान तमाकुरा में पांच मई को होगा।

ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज कर्नाटक में चुनावी दौरे पर हैं। कर्नाटक में यह राहुल का इस साल का आठवां दौरा होगा। राहुल बीदर जिले के औरद, भाल्की और हुमनाबाद इलाके में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। इसके बाद वे  सात मई से 10 मई तक फिर से कर्नाटक दौरे पर होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने है लेकिन उससे पहले भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत दर्ज कराने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

Share this
Translate »