Sunday , August 2 2026
Breaking News

खौफनाक: दरिंदों ने महिला को बनाया हवस का शिकार

Share this

लखनऊ। प्रदेश में दरिंदो ने बीती रात फिर एक महिला को उस वक्त अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया जब वह अपने बच्चों के साथ प्रदर्शनी देख कर लौट रही थी। महिला की चीख सुनकर मौके पर पहुचें लोगों ने उसे अस्पताल पहुचाया। दरअसल ताजा मामला रायबरेली जिले का है। जहां एक महिला के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र  में  बीती रात को एक महिला अपने बच्चों को शहर में लगी प्रदर्शनी दिखाकर अपने घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने महिला को दबोच लिया और उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े चले आए। लोगों को आते देख बदमाश फरार हो गए। लोगों ने बेसुध महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला की तहीरर पर 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »