Tuesday , August 4 2026
Breaking News

सलमान खुर्शीद ने जाकिर नाईक को दिया करारा जवाब

Share this

नई दिल्ली। विवादित इस्लामिक स्कॉलर और धर्मगुरु जाकिर नाइक द्वारा भारत की न्याय व्यवस्था पर उठाए गए सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारे यहां न्याय प्रक्रिया में कुछ देरी हो सकती है लेकिन न्याय जरुर मिलता है।

इतना ही नही खुर्शीद ने आगे कहा कि जो कोई भी कानून के घेरे में आता है या किसी पर कोई आरोप लगता है तो उसमें न्याय प्रक्रिया को झेलने का साहस होना चाहिए। गौरतलब है कि इस्लामिक गुरु नाईक ने कुछ दिन पहले भारत आने के सवाल पर कहा था कि जब तक भारत में न्याय प्रक्रिया ठीक नहीं जाती तब तक मैं भारत नहीं आऊंगा।

ज्ञात हो कि जाकिर नाइक एक विवादित इस्लामी धर्मोपदेशक हैं उस पर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का आरोप है। जाकिर नाइक इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। जाकिर नाईक पीस टीवी चैनल नाम का एक टीवी चैनल भी चलाता था, जाकिर नाईक का ये चैनल भी काफी विवादित रहा है। जाकिर नाईक के व्याख्यान बोलचाल की भाषा में हैं, यह अंग्रेजी में अपने व्याख्यान देता हैं न कि उर्दू या अरबी में, और यह परंपरागत पहनावे के बजाय एक सूट और टाई पहनते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »