Thursday , August 6 2026
Breaking News

कारगिल विशेष: CM योगी ने कहा – वीर सपूतों की याद में प्रदेश की सभी नगर निगमों में बनेंगे पार्क

Share this

लखनऊ।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में शहीदों और वीर सपूतों की समृति में पार्क बनाने का बड़ा एेलान किया है। उन्होंने कहा कि सम्मान देना अच्छी बात है, लेकिन सरकार शहीदों और उनके परिजनों को सिर्फ 1 ही दिन न याद करे।

कारगिल विजय दिवस की 19वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर कानपुर में अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित की गई। दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर यह ज्योति अनवरत अनन्तकाल तक प्रज्जवलित रहेगी। उत्तर प्रदेश में यह पहली अमर जवान ज्योति है। कानपुर नगर निगम ने वर्षों पहले कानपुर के कारगिल पार्क के निकट अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित करने का सपना देखा था वो अब सीयूजीएल की सहयोग से पूरा हो गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »