Tuesday , August 4 2026
Breaking News

अखिलेश बोले- भाजपा अब इस मुगालते में न रहे

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 80 में से ‘73 से ज्यादा’ सीटें जीतने के दावे पर तल्ख तंज करते हुए कहा कि दरअसल वो हमारे गठबंधन से घबरा रहे हैं इसीलिए ऐसा बता रहे हैं। दरअसल उन्होंने ऐसा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा ।

गौरतलब है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में कि महागठबंधन की तैयारी मात्र से घबराए भगवा दल को राज्य की 80 में से ‘73 से ज्यादा’ सीटें जीतने का यह मंसूबा भगवा दल को भूल जाना चाहिये। साथ ही कहा कि समाजवादी लोग लोकसभा चुनाव के लिये तैयार हैं और वह अपनी रणनीति अभी नहीं बताएंगे।  एक तरह से जो भाजपा ने बनाया था, वही हमने चोरी कर लिया और अब वही हम उस पर आजमा रहे हैं।’’

उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा वे कहते हैं कि 73 से ज्यादा सीटें जीतेंगे लेकिन उन्हें यह भूल जाना चाहिए और बात 70 प्लस की करनी चाहिए क्योंकि उपचुनाव में तीन सीटें तो वह हार ही चुके हैं। महागठबंधन के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा ‘‘इस महागठबंधन के बारे में मीडिया में चर्चाएं जोरों पर है तो महागठबंधन होना लगभग तय है। जहां तक यूपी की बात है, तो गठबंधन यहां भी होगा।

ज्ञात हो कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में चंदौली में आयोजित रैली में कहा था कि भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। यह आंकड़ा 73 से कम कतई नहीं होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल को कुल 73 सीटें मिली थीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश के लोगों ने देख लिया है कि भाजपा ने उन्हें कैसे धोखा दिया, राजनीतिक लाभ के लिए कैसे जातियों में उलझा दिया गया, कैसे धर्म के नाम पर नफरत फैलायी गयी।

यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर भाजपा नोटबंदी जैसी पुरानी बातें भूलकर रक्षा गलियारे जैसी नयी बातें कर रही है। आज जब आम सड़कें नहीं बन पा रही हैं और पुलों के लिये अनुमति नहीं मिल रही है तो आखिर यह गलियारा कब और कैसे बनेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि वह मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर प्रदेश की भाजपा सरकार को उसका वह वादा याद दिलाना चाहते हैं, जो उसने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया था। हम जो लैपटॉप दे रहे हैं, यह कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है। आज लैपटॉप हर बच्चे की जरूरत है, इसीलिए सपा सरकार ने अपने शासनकाल में लैपटॉप बांटा था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »