Thursday , August 6 2026
Breaking News

अटल के अमूल्य योगदान को लोग लगातार याद करते रहे हैं और आगे भी याद करते रहेंगे: मायावती

Share this

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश के सांसद, केंद्रीय मंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में उनके अमूल्य योगदान को लोग लगातार याद करते रहे हैं और आगे भी याद करते रहेंगे। कवि मन वाले अटल जी के सार्वजनिक जीवन में किए गए योगदान को हमेशा ही याद किया जाता रहेगा।

गौरतलब है कि मायावती ने कहा कि  उन्होंने पार्टी हित से ऊपर उठकर समाज व देशहित में काम किया। इसीलिए उनके बारे में यह कहा जाता था कि वे सही सोच वाले नेता थे, लेकिन हमेशा गलत पार्टी में रहे। वे देश के एक ऐसे नेता थे जो भारतीय जनसंघ व बाद में इसके नए अवतार भाजपा में रहने के बावजूद व्यापक स्तर पर सम्मान की दृष्टि से देखे गए।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल खासकर पड़ोसी देश पाकिस्तान व कश्मीर संबंधी नीतियों को लोगों ने लगातार याद किया। लोगों का यह मानना है कि अगर वे स्वस्थ्य रहते तो भाजपा शायद कभी भी इतनी जनविरोधी, संकीर्ण, संकुचित, अहंकारी व विद्वेषपूर्ण नीति वाली पार्टी नहीं हो सकती थी, जितनी की आज हर तरफ नजर आती है। इसलिए उन्हें व उनके कार्यकाल को लोग और भी ज्यादा याद करते रहे। कुदरत से प्रार्थना है कि वह उनके अनुयाइयों को निधन के दुख को सहन करने की शक्ति दे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »