Monday , August 3 2026
Breaking News

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने महंगाई भत्तों में बढ़ोत्तरी करी

Share this

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बेहद ही अहम खुशखबरी है क्यों कि सरकार ने अपने इन कर्मचारियों के मंगाई भत्ते और महंगाई राहत भत्ते में बढोत्तरी को मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस कदम से केंद्र सरकार के 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बताया जाता है कि इस डीए और डीआर में वृद्धि से सरकारी खजाने पर सालाना 6,112.20 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। वित्त वर्ष 2018-19 के आठ महीनों (जुलाई, 2018 से फरवरी, 2019) के दौरान 4,074.80 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। हालांकि यह वृद्धि एक जुलाई, 2018 से लागू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

वहीं सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जुलाई, 2018 से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को अतिरिक्त राहत जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह मूल वेतन-पेंशन पर मौजूदा सात प्रतिशत पर दो प्रतिशत की वृद्धि है।

ज्ञात हो कि इस बढ़ोतरी से 48.41 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों तथा 62.03 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। बयान में कहा गया है कि यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूला पर आधारित है, जो सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »