Thursday , August 6 2026
Breaking News

साण्डी पक्षी विहार आयें, जानकारी पाऐं और आनन्द उठाऐं –जिलाधिकारी

Share this

टूरिज्म मानचित्र पर पक्षी बिहार की पहचान बनाने का प्रयास

हरदोई।  साण्डी पक्षी विहार मे बर्ड फेस्टिवल 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। । जिला प्रशासन की अगुआई मे शुरू होने वाले बर्ड फेस्टिवल मे जिले के लोगो के साथ दूर-दूर से आये लोग प्रवासी पक्षियों से जीवन चक्र को जानेगें। तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल मे पक्षियों से सम्बन्धित पेंटिंग कम्पटीशन, नेचर वॉक, फोल्क सॉन्ग, पर्यावरण वाटिका, फोटोग्राफिंग प्रतियोगिता, पक्षी ज्ञान प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ  ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बर्ड फेस्टिल मे आने वालो के लिए खाने की वस्तुओं के फ़ूड स्टॉल लगाये जायेंगे।

एक खास मुलाकात मे डी.एम पुलकित खरे ने बताया कि आज के बच्चों को प्रकृति से जोडने के लिए बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है और इस दौरान ध्यान रखा जायेगा कि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुचें। डीएम श्री खरे ने बताया कि साण्डी पक्षी बिहार मे फेस्टिवल पर देश और प्रदेश के पक्षी प्रेमियों सहित कई जिलों के डीएम व बर्ड एक्सपर्ट को भी निमन्त्रण दिया गया है। लखनऊ-पलिया हाईवे पर भी साण्डी पक्षी विहार मे आयोजित बर्ड फेस्टिवल से सम्बन्धित होर्डिंग लगाई जा रही है। साथ ही लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर भी आमन्त्रण होर्डिंग लगाई गयी है।

इसके साथ ही श्री खरे ने बताया कि पक्षी विहार मे पानी भरा हुआ है लगभग एक दर्जन से अधिक नस्लों के देशी व विदेशी पक्षी हजारों की संख्या में अभी वहां पर प्रवास किये हैं।  साण्डी पक्षी बिहार मे आने वाले पक्षियों से सम्बन्धित होर्डिंग लगाई जा रही है। वॉकिंग पाथ बेहतर किया जा चुका है। जबकि साण्डी पक्षी विहार मे पक्षियों को देखने के लिए वॉच टावर पहले से बने हुये है जिन्हें दुरुस्त कर अब पक्षी विहार मे दूरबीन लगाई जा रही है। पक्षी बिहार के करीब बने मोटल की हालत भी सुधारी जा रही है। श्री खरे ने जिले के सभी लोगो से अपने परिवार के साथ इस बर्ड फेस्टिवल मे आने की अपील करते हुए कहा कि देश के टूरिज्म मानचित्र पर पक्षी विहार को लाने का उनके द्वारा यह एक प्रयास किया जा रहा है। बाकी इसकी सफलता तो आप सभी के सहयोग पर ही निर्भर करती है उन्होंने कहा कि उन्हे विश्वास है कि लोगों का अपेक्षित सहयोग अवश्य मिलेगा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »