Thursday , August 6 2026
Breaking News

इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर PM मोदी समेत राहुल-सोनिया समेत सभी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजली

Share this

नई दिल्ली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 101वीं जयंती पर पूरे देश ने न सिर्फ उनको याद किया बल्कि उनको भावपूर्ण श्रद्धांजली भी दी। इस मौके पर जहां PM मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर नमन। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर पहुंच कर इंदिरा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके साथ ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद हामिद अंसारी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने भी शक्ति स्थल पर पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री की आज 101वीं जयंती है। उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।

इसके अलावा देश भर में उनकी जयंती पर जहां अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें लोगों ने देश की ऐसी महान हस्ती को याद किया गया। खासकर कांग्रेस कार्यालयों में तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर और पुष्प चढ़ाकर उनको भवपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »