Wednesday , August 5 2026
Breaking News

सरकार ने किया सोलह आइएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल

Share this

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 16 आइएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है जिसके तहत समीर वर्मा- सचिव गृह विभाग, गौरी शंकर प्रियदर्श- सचिव नगर विकास, राम विशाल मिश्रा- आयुक्त चित्रकूट मंडल, हरेंद्र वीर सिंह-आयुक्त चकबंदी विभाग यूपी तथा करण सिंह चौहान- सचिव राज्य मनावाधिकार आयोग, जगत राज- सचिव संस्कृति विभाग बनाए गए हैं।

वहीं अनिल ढींगरा- जिलाधिकारी मेरठ,  दिव्य प्रकाश गिरि- जिलाधिकारी बांदा, महेंद्र बहादुर सिंह- जिलाधिकारी रामपुर और शिव सहाय अवस्थी-  डीएम झांसी बनाए गए हैं। इसके अलावा सहदेव- जिलाधिकारी महोबा, संगीता सिंह- डीएम सुलतानपुर बनीं।

जबकि राजीव शर्मा- मुजफ्फरनगर डीएम, अटल कुमार राय-बिजनौर के डीएम बने।  साथ ही अरविंद कुमार सिंह- निदेशक नेडा, विशेष सचिव यूपी तथा सुशील कुमार मौर्या- डीएम बस्ती बनाए गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »