Wednesday , August 5 2026
Breaking News

कासगंज हिंसा भड़काने में व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हिंसा की खबर को गलत तरीके से फैलाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है। जो सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाकर कासगंज हिंसा को और भड़काने का काम कर रहा था।

कासगंज पुलिस ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम राम सिंह है और ये व्हाट्सएप पर आगजनी का वीडियो भड़काऊ बातें लिखकर ग्रुप में डाल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इसको गिरफ्तार कर लिया।

कासगंज के एसपी ने भड़काने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा था। जिसको लेकर अभी भी एक अन्य की गिरफ्तार को लेकर तलाश जारी है। बता दें कि हिंसा के दौरान मारे गए चंदन गुप्ता के परिवार से सीएम योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे।   गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में हिंसा हुई थी। जिसमें एक युवक चंदन गुप्ता की हत्या के बाद हिंसा की और ज्यादा भड़क गई थी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »