Thursday , August 6 2026
Breaking News

भूकम्प से फिर कांपी दिल्ली-एनसीआर, 24 घंटे में दूसरी बार धरती थरथराई

Share this

नई दिल्ली- दिल्ली में सोमवार 13 अप्रैल की दोपहर 1.26 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 2.7 थी. झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. इससे पहले रविवार 12 अप्रैल को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

दिल्ली और एनसीआर में सोमवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले रविवार की शाम को भी भूकंप आया था. जानकारी के मुताबिक सोमवार को 1 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 2.7 थी. झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. 

रविवार शाम भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर इलाके में  महसूस किए गए थे. बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 5.45 पर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर ईस्ट दिल्ली में भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली में जमीन से 6 किमी नीचे था. दिल्ली में भूकंप के झटकों के बाद लोग घर से बाहर निकल आए. हालांकि, तीव्रता कम होने के चलते झटके तेज नहीं थे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »