Thursday , August 6 2026
Breaking News

‘द फैमिली मैन 2’ में राजी समांथा अक्किनेनी और साजिद के बीच थे इंटिमेट सीन्स, हुए डिलीट

‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज को दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वेबसीरीज के हर एक किरदार की तारीफ हो रही है। खासतौर पर राजी के रोल में समांथा अक्किनेनी का परफॉर्मेंस काफी इंटेंस रहा। ‘द फैमिली मैन 2’ में नेगेटिव रोल करने वाले शहाब अली ने खुलासा किया है कि उनके और समांथा के बीच कुछ इंटिमेट सीन्स थे जिन्हें बाद में एडिट कर दिया गया। बता दें कि वेब सीरीज में ये दोनों ही किरदार इमोशनलेस दिखाए गए हैं।

द फैमिली मैन वेब सीरीज में समांथा अक्किनेनी और मनोज बाजपेयी के परफॉर्मेंस की हर कोई तारीफ कर रहा है। सीरीज में ये हिंट मिली है कि राजी (समांथा अक्किनेनी) साजिद (शहाब अली) को पसंद करती थी। हालांकि सीधे तौर पर कुछ नहीं दिखाया गया। अब शहाब अली ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने बताया, सिर्फ इंटीमेट सीन्स ही नहीं एडिट किए गए बल्कि ये तो एक प्रॉसेस होता है। शो लंबा है तो बाद में एडिटिंग होती ही है। ऐसा नहीं है कि कोई खास सीन एडिट कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »