Thursday , August 6 2026
Breaking News

होली मनाने गांव पहुंचे मुलायम की तबियत बिगड़ी

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक खराब हो गई है। जिन्हें ईलाज के लिए सैफई से लखनऊ भेजा गया है। हालांकि वहीं उनकी हालत को देखते शुक्रवार देर रात गुड़गांव के मेंदान्ता अस्पताल में भती कराया गया। इसी दौरान वहां रूटीन चेकअप को आए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुलायम सिंह से मिलकर उनका हाल चाल लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पेट दर्द की शिकायत है। ज्ञात हो कि होली मनाने मुलायम अपने पैतृक गांव पहुंचे थे।
गौरतलब है कि सैफई में मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ गांव एवं आसपास के लोग बड़ी तादाद में फूलों की होली खेलने जाते हैं। होली का फाग गायन भी होता हैं। फाग गायक फाग गाते हैं और मुलायम सिंह यादव उन्हें इनाम देते हैं। सैफई में होली मिलन की तैयारियां की गई. वहीं मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के आवास के बाहर होली खेलने एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

वहीं इससे पहले पूर्व सीएम एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम अपने पूरे परिवार के साथ सैफई पहुंचे। उनके साथ पत्नी डिंपल यादव, बच्चे अर्जुन और टीना भी आए हैं। सैफई में एक जमाने में कुर्ता फाड़ होली खेली जाती थी। बाद में मुलायम सिंह यादव ने कुर्ता फाड़ होली के स्थान पर फूलों की होली की नई परंपरा की शुरूआत की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »