Monday , August 3 2026
Breaking News

कांग्रेस के लोगों ने बनाया राहुल को जबरदस्ती का नेता: गिरिराज सिंह

Share this

नई दिल्ली। राहुल गांधी का इटली जाना और भाजपा तथा लोगों के निशाने पर आना एक अजब इत्तेफाक है अभी भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने रीट्वीट् कर राहुल को आड़े हाथों लिया था अब आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघायल चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी कहीं गायब हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेशनल लीडर नहीं है। रानी के गोद से पैदा हुए हैं। आज कोई  नेता ऐसे समय में अपने कार्यकर्ताओं को छोड़कर नहीं भागता है। लेकिन ये राहुल गांधी नॉन सीरिसय कांग्रेस अध्यक्ष है।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि इससे पहले भी राहुल गांधी 56 दिनों तक गायब रहे और अब फिर गायब हो गए। जबकि ऐसे समय में राहुल गांधी को कार्यकर्ताओं के साथ रहना चाहिए था।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्ट्रेस नहीं झेल सकते। ये जानते हैं कब मुझे भागना है। फिर भी कांग्रेस के लोगों ने उन्हें जबरदस्ती नेता बना रखा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »