Wednesday , August 5 2026
Breaking News

रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का हार्टअटैक से निधन

Share this

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अरविंद त्रिवेदी का मुंबई में निधन हो गया. अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने तथा कई अंगों के काम नहीं करने चलते उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मुंबई में होगा. वे 82 साल के थे.

अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने चाचा के निधन की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि वह पिछले कई साल से बीमार चल रहे थे. पिछले 3 साल से उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब रहने लगी थी. उन्हें इस दौरान कई बार अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था. एक महीने पहले ही वो अस्पताल से घर लौटे थे. मंगलवार रात 9.30 बजे करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली.

अरविंद त्रिवेदी को रावण की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है. उन्होंने कई पॉपुलर गुजराती फिल्मों में काम किया है. उनका करियर गुजराती सिनेमा में 40 साल तक चला. उन्होंने ‘रामायण’ के अलावा टीवी के एक और पॉपुलर शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी अपनी अदाकारी दिखाई थी. उन्होंने हिंदी और गुजराती सहित करीब 300 फिल्मों में भी काम किया. दिवंगत अभिनेता ने कई सामाजिक और पौराणिक फिल्मों में भी अभिनय किया था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »