Thursday , August 6 2026
Breaking News

जीत से उत्साहित बोले अखिलेश, शायद आयेंगें वो अब सलीके से पेश

Share this

लखनऊ। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीत से बेहद खुश और उत्साहित समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अब भाजपा की भाषा बदल जाएगी।

उन्होंने सपा कि जीत को उत्तर प्रदेश के दलितों और पिछड़ों की जीत बताया है। साथ ही आगामी चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन पर और उनसे हुई मुलाकात को लेकर कहा कि हम सभी का सम्मान करते हैं और कई बार कुछ पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं। बसपा से 2019 के लिए गठबंधन को लेकर कहा कि भविष्य में क्या होगा कोई नहीं जानता।

यादव ने कहा कि यह जीत बड़ी है और इससे बड़ा राजनीतिक संदेश जाएगा। यह जीत दलित और पिछड़े लोगों की है।  बावजूद इसके उन्होंने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि  अगर ईवीएम खराब नहीं होती तो सपा कि जीत और भी ज्यादा मतों से होती।

अखिलेश ने गोरखपुर और फूलपुर में भाजपा की हार पर तंज कसते हुए कहा कि फूलपुर में कमल मुरझा गया। दोनों ही विजेता युवा हैं और उनमें से एक इंजीनियर हैं, वो संसद में गोरखपुर की आवाज उठाएंगे और युवाओं को आने वाली पीढ़ी को अच्छा भविष्य देना है। उन्होंने कहाकि हम सरकार बनने पर पेंशन बढ़ाएंगे। हालांकि योगी सरकार ने समाजवादी पेंशन छीन लिया लेकिन हम इसे अब 2000 रुपए करेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »