बरेली। प्रदेश के बरेली जनपद में जीआरपी ने एक फर्जी दरोगा को यात्रियों से वसुली करते उस वक्त धर दबोचा जब वह पुलिस की वर्दी में रौब गांठ कर यात्रियों को धमका रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के बरेली जनपद में राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार को यात्रियों से वसूली करने के आरोप में एक फर्जी दरोगा को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी कपिल सिंह तड़के दरोगा की वर्दी पहनकर जंक्शन के वेटिंग हाल में घूमने लगा। इस बीच वह यात्रियों को धमकाने लगा जिससे वे सहम गए। उसने यात्रियों पर दवाब बनाकर वसूली शुरू कर दी। कुछ यात्रियों को उस पर शक हुआ। उन्होंने दरोगा को वहीं बैठा लिया और जीआरपी पिकेट को बताया।
उन्होंने बतया कि फर्जी दरोगा पुलिस को देखकर भागने लगा। यात्रियों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कपिल सिंह ने बताया कि वह स्नातक है। पुलिस की नौकरी करने की इच्छा थी, लेकिन उसका चयन नहीं हो सका। इसके बाद उसे शराब की लत लग गई। जिसके लिए वह रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को धमकाकर पैसा वसूलकर अपना शौक पूरा करता।
Disha News India Hindi News Portal