Tuesday , August 4 2026
Breaking News

भाजपा आग से न खेले – मायावती

Share this

लखनऊ।  देश भर में दो अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ भारत बंद को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बेहद सफल बताया और कहा कि भारत बंद की सफलता से भारतीय जनता पार्टी बेहद भयभीत है।

बसपा सुप्रीमो ने आज यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत बंद की सफलता से बेहद भयभीत है। इसी भय के कारण दलित नेताओं पर केस दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा है कि दलितों के खिलाफ बेवजह केस दर्ज कर भाजपा आग से न खेले।

गौरतलब है कि देश में दो अप्रैल को दलितों के भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद भी बसपा मुखिया इसको बेहद सफल बता रही हैं। इस मामले में बसपा मुखिया मायावती ने एक बार फिर भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। मायावती ने आरोप लगाया है कि एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ भारत बंद में शामिल होने वाले लोगों का पुलिस उत्पीडऩ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि  दलितों को निशाना बनाया जा रहा है।

इतना ही नही उन्होंने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि देश में इमरजेंसी से बदतर हालात हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आग से खेल रही है। इस दौरान मायावती ने कहा कि प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर दलितों के खिलाफ किए गए केस वापस लेने का भी ऐलान किया है।

एनडीए के दलित सांसदों के विरोधी स्वर के बाद अब मायावती के भी तेवर तीखे हो चले हैं और इसी के चलते न सिर्फ भारत बंद को बेहद सफल करार दे रही हैं बल्कि यह भी कह रही हैं कि इस बड़े भारत बंद ने भाजपा को परेशान कर दिया है। जिस कारण अब भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष दलित और उनके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया जा रहा है। दलित समुदाय के सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की खबरें मिल रही हैं। यह रुकना चाहिए।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »