Thursday , August 6 2026
Breaking News

निजी तिजोरी तलाशी पर 85.2 करोड़ रुपए की नकदी संग गहने जब्त

Share this

नई दिल्ली आयकर विभाग ने कालाधन रोधी अभियान के तौर पर दिल्ली में निजी तिजोरी की तलाशी पर कुल 85.2 करोड़ रुपए की नकदी, सोना-चांदी और आभूषण जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ताजा मामले में जांच शाखा के अधिकारियों ने तिजोरी से 23 करोड़ रुपए से अधिक के सोने के आभूषण, बिस्कुट, बेशकीमती पत्थर और नकदी बरामद की थी। विभाग ने दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में सप्ताह भर में निजी तिजोरी में स्थित कई लॉकरों से 61 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की।

अभियान से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुल 85.2 करोड़ रुपए के गुप्त कोष में आठ करोड़ रुपए की नकदी (अधिकतम 2000 रुपए के नोट) जब्त की गई, जबकि बाकी मूल्य के सोना-चांदी, आभूषण, हीरे और अन्य बेशकीमती पत्थर बरामद किए। संपत्ति दिल्ली में बिल्डर, गुटखा व्यापारी और कुछ कारोबारी जैसे लोगों की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने अवैध रूप से तिजोरी रखने वाले लोगों के खिलाफ कर चोरी और बेनामी संपत्ति कानून के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

ये मामले नोटबंदी के बाद पाए गए कालाधन से जुड़े हैं कुछ अन्य मामलों की नई बेनामी रोधी कानून के तहत जांच की जा रही है। लॉकर अब खोल दिए गए हैं और बेहिसाब संपत्ति जब्त की गई। इन संपत्तियों का कथिततौर पर खुलासा नहीं किया गया था और इन्हें तिजोरियों में छिपाकर रखा गया था। बैंक के लॉकरों की तरह काम करने वाले निजी लॉकर या तिजोरियां गैरकानूनी है और इन्हें कानूनी तौर पर मान्यता नहीं दी गई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »