Friday , August 7 2026
Breaking News

खेत में आधा दर्जन से अधिक भ्रूण मिलने से मचा हड़कम्प

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद बदाुयु में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब अचानक एक गन्ने के खेत में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक भ्रूण एक के बाद एक सामने आने लगे। आशंका जताई जा रही है कि ये किसी प्राईवेट नर्सिंग होम की कारस्तानी हो सकती है वहीं पुलिस ने उन सभी भ्रूणों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बदायूं दातागंज हाईवे से ग्राम लखनपुर को जाने वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन से कोई 8 भ्रूणों को गन्ने के खेत मे फेंककर चला गया। वहीं गन्ने के खेत में किसान पानी लगा रहा था। तभी खेत में पानी भरने के कारण भ्रूण बहते हुए पास ही में बनी मियां की दरगाह के पास पहुंच गए। जब इन भ्रूणों को जानवर खाने लगे तब ग्रामीणों की इन पर नजर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी भ्रूणों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की तलाश में जुट गई है कि आखिर यह कहा से भ्रूण आए और कौन फेंक गया है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी प्राइवेट अस्पताल से भ्रूण लाकर यहां फेंका गया है। वहीं पुलिस ने केवल 2 भ्रूण होने की बात कह रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »