Thursday , August 6 2026
Breaking News

राहुल गांधी ने कांग्रेस में किया बड़ा फेरबदल, खड़गे को मिली अहम जिम्मेदारी

Share this

नई दिल्ली। आगामी पांच राज्यों और साथ ही 2019 के चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी रणनीति के तहत संगठन में बखूबी फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके चलते आज जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  जेडी सीलम और महेंद्र जोशी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सचिव के रुप में नियुक्त किया है। इसके अलावा शशि कांत शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। खड़गे से पहले मोहन प्रकाश पार्टी की यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस साल आखिर में और अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन भी किया गया है।

जबकि मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को राजस्थान, मधुसूदन मिस्त्री को मध्य प्रदेश और भुवनेश्वर कालिता को छत्तीसगढ़ की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार ललितेश्वर त्रिपाठी और शाकिर को राजस्थान की कमिटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह नीता डिसूजा और अजय कुमार लालू को मध्यप्रदेश की तथा रोहित चौधरी और अश्विन कोतवाल को छत्तीसगढ़ की कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा वीडी सतीशन को ओडिशा की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष और जितिन प्रसाद और नौशाद सोलंकी को सदस्य बनाया गया है। जबकि लुइजिन्हो फ्लेरियो को मिजोरम की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »