Thursday , August 6 2026
Breaking News

यूपी कांग्रेस: प्रशासनिक कामकाज के लिए हुआ 4 सदस्यीय समिति का गठन

Share this

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने हाल ही में पार्टी की संगठनात्मक इकाइयों को भंग किये जाने के बाद अब प्रशासनिक कामकाज के लिए 4 सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कमेटी में पार्टी उपाध्यक्ष आर पी त्रिपाठी के अलावा सतीश आजमानी, हरीश बाजपेई और हनुमान त्रिपाठी शामिल हैं।

बताया जाता है कि आर पी  त्रिपाठी इससे पहले भी संगठन और प्रशासन के प्रमुख थे। इन चारों इकाइयों को बुधवार को भंग कर दिया गया था। नई समिति में सतीश अजमानी और हनुमान त्रिपाठी भी शामिल है। हरीश बाजपेई, निर्मल खत्री की अध्यक्षता के दौरान प्रशासन के मामले प्रमुख थे। हालांकि राजबब्बर के कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही उन्हें हटा दिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक शीघ्र ही भंग की गई अन्य समितियों का गठन किया जाएगा। मीडिया कमेटी के भंग होने से सबसे अधिक समस्या खड़ी हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी 21 प्रवक्ताओं को आदेश दिया है कि मीडिया में किसी तरह के बयान न दे और इसका कड़ाई से पालन किया जाए।

साथ ही माना जा रहा है कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष ने इस समितियों को भंग किया था। समिति में नए सदस्यों को जाति और क्षेत्रीय समीकरण को बनाए रखकर नियुक्त किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »