Thursday , August 6 2026
Breaking News

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राहुल हुए हमलावर, कही बड़ी बात मोदी और आरएसएस को लेकर

Share this

नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक आरएसएस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं के लिए जितना कुछ कांग्रेस कर सकती है उतना आरएसएस नही कर सकती।

गौरतलब है कि आज महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और बिहार तथा उत्तर प्रदेश के कुछ आश्रय गृहों में लड़कियों के बलात्कार की कथित घटनाओं पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बुलेट ट्रेन पर बोलते हैं, लेकिन वह बलात्कार पर नहीं बोलते हैं।  इन चार वर्षों में जो महिलाओं के साथ अत्याचार हुए वैसा पिछले 70 सालों में नहीं हुआ।कांग्रेसी नेता ने कहा कि उन्होंने पिछले चार सालों में महिलाओं के खिलाफ जो कुछ किया वह पिछले तीन हजार सालों में देश में नहीं हुआ।

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि गांधी ने भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक आरएसएस पर भी कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि यह ‘‘पुरुषों का एकाधिकारवादी संगठन’’ है और इसमें महिलाओं शामिल नहीं हैं, इसलिए महिलाओं के लिए जो कांग्रेस कर सकती है वह आरएसएस नहीं कर सकता।

इसके साथ ही गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए खुले तौर पर उनकी पार्टी का पूरा समर्थन देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार इसे लेकर नहीं आती है तो कांग्रेस सत्ता में आने के तुरंत बाद इसे लेकर आएगी।

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस द्वारा विभिन्न संस्थानों पर निशाना साधा जा रहा है और उन्होंने देश को ‘‘बर्बाद’’ कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर आगामी दिनों में उन्हें परास्त करेगी।

जबकि सरकार के नारे ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’’ के संदर्भ में गांधी ने कहा कि असल में यह ‘‘भाजपा विधायकों से बेटियों को बचाओ’’ है। दरअसल गांधी बलात्कार के मामलों में आरोपी कुछ भाजपा नेताओं के परोक्ष संदर्भ में बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा,  महिलाओं पर जब भी अत्याचार होते हैं, प्रधानमंत्री नहीं बोलते।’’ गांधी ने कहा कि वह जब भी विदेश जाते हैं और नेताओं को गले लगाते हैं तो उनके पास इस सवाल का जवाब नहीं होता कि भारत में महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में महिलाओं का बलात्कार किया जा रहा है लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं।

ज्ञात हो कि गांधी ने यहां तालकटोरा स्टेडियम में ‘‘महिला अधिकार सम्मेलन’’ को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा, ‘‘देश में संस्थानों पर हमला हो रहा है, फिर चाहे संसद हो, विधानसभा हो या न्यायपालिका हो। अल्पसंख्यक, महिलाओं, आदिवासियों, छोटे कारोबारियों पर हमला हो रहा है। हम आने वाले दिनों में भाजपा से लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »