Monday , August 3 2026
Breaking News

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हांगकांग को 26-0 से रौंदा

Share this

जकार्ता। एक बार फिर भारतीय हॉकी अपने उन दिनों की याद दिलाने लगी है जब कभी वाकई में उसकी ऐसी ही कुछ धमक थी। दरअसल तकरीबन 86 सालों के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को इतिहास रचते हुए 18वें एशियन गेम्स में हांगकांग को 26-0 से रौंदा। भारतीय टीम ने अपने हॉकी इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि भारत ने इससे पहले अपनी सबसे बड़ी जीत 1932 ओलिंपिक में अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की थी, जब भारत ने 24-1 से जीत दर्ज की। भारत की तरफ से चार खिलाडि़यों ने हैट्रिक लगाई। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 4, आकाशदीप, रूपिंदर सिंह और ललित ने 3-3 गोल दागे। मनप्रीत, सुनील, मनदीप ने 2-2 और विवेक, अमित, वरूण, दिलप्रीत, चिंगलेसेना और सुरिंदर सिंह ने 1-1 गोल दागे।

वहीं जबकि भारत की तरफ से आकाशदीप ने दूसरे, 32वें और 39वें मिनट में गोल दागे। हरमनप्रीत ने 28वें, 52वें, 53वें और 55वें मिनट में गोल दागे। रूपिंदर ने तीसरे, चौथे और 59वें मिनट में गोल किए। ललित ने 16वें, 19वें और 34वें मिनट में गोल किए। मनप्रीत ने 2, 17, सुनील ने 7 और 45, मनदीप ने 20 और 21 मिनट में गोल दागे। विवेक, अमित, वरूण, दिलप्रीत, चिंगलेसेना और सुरिंदर ने 1-1 गोल किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »